जिले में धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से जारी

धमतरी। जिले में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 100 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।इस बार जिले में 66 लाख क्विंटल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया है।राज्य सरकार किसानों के धान की समयबद्ध एवं पारदर्शी खरीदी के लिए प्रतिबद्ध है।जिस पर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ,बारदाना, परिवहन, सुरक्षा, नापतौल संसाधन एवं आईटी व्यवस्था,समय रहते सुनिश्चित कर ली हैं।आज कुल 1,323 किसानों को टोकन जारी किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 63 हजार क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है। सभी उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी लगातार निरीक्षण कर क्रियान्वयन की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।कलेक्टर स्वयं धान खरीदी कार्य की दैनिक समीक्षा कर रहे हैं।और सभी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए भीड़ प्रबंधन, टोकन वितरण प्रणाली, परिवहन व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने निर्देश दिए हैं।किसानों से आग्रह किया कि वे अपने निर्धारित तिथि एवं समय पर ही उपार्जन केंद्रों में पहुंचे, जिससे खरीदी प्रक्रिया निर्बाध तथा व्यवस्थित रूप से जारी रह सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *