धमतरी। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत हुई जिसकी खुशी पूरे भारत में मनाई गई और जिले में भी अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा मिठाई बाटी गई और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पृष्ठभूमि कहीं ना कहीं किसान आधारित है और आज सभी सोसाइटियों में धान खरीदी की शुरुआत की गई।कहीं-कहीं पर हड़ताल के चलते असुविधा हुई जिसके लिए समिति में प्रभारी सह प्रभारी की नियुक्ति भी की गई।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने सोसायटी में खरीदी का शुभारंभ करते हुए कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं।पसीना बहाकर अन्न उपजाने वाला किसान ही देश को पोषित करता है।जिला पूरे प्रदेश में अपनी कृषि उत्पादन क्षमता, मेहनत और ईमानदारी के लिए जाना जाता है।यहां के किसानों समय पर बोनी, मेहनत, सिंचाई और देखभाल करके धान उत्पादन का एक नया मानक स्थापित किया है।पूर्व विधायक रंजना साहू ने भी बताया कि समिति में धान खरीदी शुरू होते ही एक बार फिर यह विश्वास जागा है कि किसानों का अनाज सुरक्षित रहेगा,सही तौल,समय पर भुगतान और उनकी मेहनत की क़ीमत उन्हें सम्मान के साथ दी जाएगी।महापौर ने किसानों से बात करते हुए कहे की आप निश्चिंत रहें आपकी हर बोरी, हर दाना सुरक्षित है।सरकार और हमारी समिति आपके साथ खड़ी है।आप मेहनत करें, हम ईमानदारी से उसकी कीमत देंगे।धान खरीदी सत्र सफल,शांतिपूर्ण और रिकॉर्ड तोड़ हो यही हमारी कामना है।हम यह सुनिश्चित करेंगे कि केंद्रों में किसी प्रकार की अव्यवस्था, अनियमितता न हो।


