
पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा, यातायात एवं नशामुक्ति पर दिया मार्गदर्शन
धमतरी। ग्राम बोडरा,थाना मगरलोड में आयोजित NSS शिविर में पुलिस चौकी करेली बड़ी की टीम द्वारा छात्रों को सायबर अपराध के प्रकार व बचाव के उपाय,ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधानी,नशे के दुष्परिणाम व नशामुक्ति का महत्व,यातायात नियमों एवं हेलमेट/सीट बेल्ट की अनिवार्यता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।वहीं बाल दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी करेली बड़ी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला, ग्राम हरदी में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा,यातायात नियम,स्कूल एवं घर में सुरक्षित व्यवहार,असामाजिक गतिविधियों के बारे में जागरूक किया गया।साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने सुरक्षा थीम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,जिसके लिए टीम द्वारा विद्यार्थियों को- पेन, कॉपी, पानी की बोतल, ड्राइंग कलर्स आदि पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया।


