सीएसपी की सतत मॉनिटरिंग

हर शनिवार बदमाशों को बुलाकर किया जा रहा है सत्यापन, पूछताछ व सामाजिक पुनर्वास की पहल

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के सक्रिय गुंडा,एवं आदतन बदमाशों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष पुलिस अभियान सीएसपी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।हर शनिवार थाना/कार्यालय में तलब किया जाता है, जहां उनकी-वर्तमान गतिविधियों,आर्थिक स्रोत,रहन-सहन की स्थिति,उनकी मौजूदा लोकेशन एवं दिनचर्या
की विस्तृत जानकारी ली जाती है।इस पहल का लक्ष्य केवल निगरानी ही नहीं बल्कि अपराध की पुनरावृत्ति रोकना,युवाओं/निगरानीशुदा व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना,गुंडागर्दी, अवैध गतिविधियों व आपराधिक सामूहिकता को समाप्त करना है।तथा अधिकारियों द्वारा इन व्यक्तियों को चेतावनी दी है कि,किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि की जानकारी मिलते ही उन पर स्थायी वारंट, लाइफस्टाइल जांच, संपत्ति जांच जैसी कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।साथ ही,समझाइश दी कि – अच्छे कार्यों में संलग्न होकर सम्मानजनक जीवन जीने से समाज में उनका स्थान और भविष्य दोनों सुरक्षित रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *