जंगली सुअर का अवैध शिकार करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। गोपनीय सूचना के आधार पर,वनमंडल तहत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगली सुअर के अवैध शिकार में संलिप्त सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ग्राम मूलगांव निवासी,चित्रसेन भागवत कंवर, घांसीराम गोंड़, इन्दुराम गोंड़, कृष्णकुमार गोंड़, ओमप्रकाश गोंड़, परमानंद कंवर एवं रामकुमार नेताम को अनुसूची-III के वन्यप्राणी के शिकार कर मांस पकाते एवं विक्रय हेतु तैयार करते हुए पकड़ा गया।जिसके लिए
वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अपराध प्रकरण दर्ज किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय कुरूद में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *