

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत प्रतियोगिताओं से बढ़ाया बेटियों का उत्साह
धमतरी। स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में कलेक्टर के निर्देशन में “बाल दिवस ” बड़े उत्साह से मनाया गया।इसी कड़ी में कुरूद ब्लाक के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कोसमर्रा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत “बाल दिवस “कार्यक्रम का आयोजन किया गया।स्कूल के बालक बालिकाओं के द्वारा “मैं भविष्य में क्या बनना चाहती हूं एवं परिवार में बेटियों के अधिकार व “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ “विषय पर निबंध,भाषण, एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास अधिकारी महेश मरकाम ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।


