धान उपार्जन कार्य हेतु वैकल्पिक व्यवस्था

धमतरी। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के पत्र क्रमांक विपणन/2025/GEN-10576,के अनुसार धान उपार्जन का कार्य प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से संपादित किया जाता है।वर्तमान में समिति कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण कार्य को सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत समिति कर्मचारियों के स्थान पर राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को अस्थायी रूप से समिति प्रबंधक का प्रभार सौंपकर कार्य संपादित कराया जाएगा।उपार्जन केंद्रवार प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी नियुक्त प्रभारी अधिकारियों का प्रशिक्षण 13 नवम्बर को दोपहर 12 बजे, लाइवलीहुड कॉलेज,में आयोजित किया गया है।कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण में भाग लें, ताकि आगामी धान उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *