धमतरी। आगामी खरीफ विपणन वर्ष के लिए अधिकांश कृषकों का पंजीयन एवं एकीकृत किसान पोर्टल में कैरीफारवर्ड कार्य पूर्ण किया जा चुका है।पंजीयन के दौरान कुछ कृषकों के खसरा नंबर छूट जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। ऐसे कृषक की सुविधा के लिए शासन द्वारा एग्रीस्टेक किसान पंजीयन पोर्टल में खसरा नंबर जोड़ने का विकल्प प्रारंभ किया गया है।कृषक अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर से संपर्क कर खसरा नंबर का पंजीयन करवा सकते हैं।धान खरीदी की प्रक्रिया 15 नवम्बर से प्रारंभ हो रही है।अत किसी भी असुविधा से बचने के लिए शीघ्रता से पंजीयन करवा लें,अन्यथा खसरों से संबंधित उपज का विक्रय संभव नहीं होगा।


