
बाल दिवस पर नन्हे बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा मंच
धमतरी। जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा बाल दिवस के अवसर पर नन्हे सितारे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्देश्य 6 वर्ष तक के नन्हे बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें मंच प्रदान करना है।कार्यक्रम में पेंटिंग, नृत्य, गायन जैसी प्रतियोगिताओं के साथ अन्य प्रतिभा वाले बच्चे भी भाग ले सकेंगे।यह तीन चरणों में आयोजित होगा।
1आंगनबाड़ी/स्कूल स्तर पर – 11 नवंबर 2025
2 सेक्टर स्तर पर – 12 एवं 13 नवंबर एवं परियोजना स्तर पर 14 नवंबर को।इच्छुक अभिभावक बच्चों का नामांकन निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में करवा सकते हैं।


