
डुबान क्षेत्र के किसानों की समस्या का हुआ समाधान
धमतरी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आयोजित जनदर्शन में ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र से आए आम नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगों को सुना तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र एवं प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।जनदर्शन के दौरान अरौद डुबान, पटौद, हरफर, बरबांधा, सिलतरा, कलारबाहरा, पहारियाकोन्हा, पटेलगुड़ा, किशनपुरी, उरपुटी एवं कान्दरी के किसानों ने धान उपार्जन केन्द्र दूर होने की समस्या रखते हुए मोंगरागहन केन्द्र से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।जिस पर कलेक्टर सहमति जताते हुए मोंगरागहन में वैकल्पिक धान खरीदी केन्द्र स्थापित करने की बात कही।इसी तरह जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, महतारी वंदन, सड़क निर्माण, विद्युत एवं भूमि विवाद से संबंधित कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए।जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


