
अग्निवीर और प्रादेशिक सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवा
15 नवम्बर से नया रायपुर में प्रादेशिक सेना भर्ती रैली
धमतरी। राज्य सरकार एवं प्रशासनिक तंत्र के समन्वय से जिले के नवयुवकों को प्रादेशिक सेना एवं अग्निवीर भर्ती रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
आगामी 15 नवम्बर से नया रायपुर में प्रादेशिक सेना भर्ती रैली तथा 7 जनवरी से धमतरी में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इन दोनों भर्ती से युवाओं को रोजगार, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सुबह इन्डोर स्टेडियम, में शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।प्रशिक्षित कोचों एवं खेल अधिकारियों की देखरेख में युवाओं को दौड़, लंबी कूद, पुशअप्स सहित सेना भर्ती से संबंधित शारीरिक दक्षता अभ्यास कराया जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि यह पहल युवाओं में आत्मविश्वास, स्वास्थ्य जागरूकता और अनुशासन की भावना को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवक-युवतियां अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।


