
धमतरी। रेत खदान की इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के माध्यम से की जाएगी। इसके तहत दो रेत खदान मुड़पार और तेन्दुकोन्हा के उत्खनन पट्टा आबंटन के लिए आवेदनों की बिड ओपनिंग 13 नवम्बर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से की जाएगी। खनिज अधिकारी ने कहा कि संबंधित नीलामी के लिए ऑनलाईन आवेदन करने से प्राप्त ईमेल पावती एवं आधार कार्ड की प्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।


