
कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर दी शुभकामनाएं
धमतरी।समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से ग्राम पतेरापारा निवासी युवा तुलसीराम साहू ने धमतरी से नागपुर के लिए साइकिल यात्रा के लिए रवाना हुए।कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया और उनके जुझारू एवं प्रेरणादायी कार्य की सराहना करते हुए,तुलसीराम से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। तथा कहा कि, “आपका यह प्रयास पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। दृढ़ संकल्प और सामाजिक चेतना से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।इससे पूर्व भी साइकिल से छह राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब, की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इस दौरान 32 दिनों में लगभग 5200 किलोमीटर का सफर किया था। यह यात्रा माँ विंध्यवासिनी मंदिर धमतरी से प्रारंभ की थी, जिसका उद्देश्य था-“नशे के खिलाफ जन-जागृति।तुलसीराम ने बताया कि इस अभियान की प्रेरणा उन्हें व्यक्तिगत अनुभवों से मिली।उनके छोटे भाई की मानसिक स्थिति नशे की लत के कारण बिगड़ गई थी, जिससे वे प्रभावित हुए। बचपन में भी कई बच्चों को नशे की चपेट में आते देखा था। इन घटनाओं ने उन्हें नशा मुक्ति के लिए समर्पित जीवन जीने की प्रेरणा दी।


