पुलिस यातायात द्वारा की गई यात्री वाहनों की जांच

की गई सुरक्षा उपकरणों एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच

धमतरी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शहर एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर संचालित सभी यात्री बसों एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान वाहनों में लगे सुरक्षा उपकरणों – प्राथमिक उपचार पेटी,अग्निशमन यंत्र,तथा आपातकालीन द्वार की स्थिति की जांच की गई।चालकों एवं परिचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने हेतु जागरूक किया गया।तथा अपील की है कि“सभी वाहन चालक एवं बस संचालक अपने वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से रखें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल डायल 100, 112 या 108 पर सूचना दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *