
धमतरी। राष्ट्रीय सेवा योजना पचपेड़ी द्वारा सात दिवसीय शिविर के माध्यम से ग्राम सिलघट में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।तथा शिविर में गौसेवक एवं कृषक भाइयों को पशुधन उपचार एवं पशुधन विकास के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।शिविर के माध्यम से 395 पशुओं का टीकाकरण,38 पशुओं का उपचार, 75 गौपालकों को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया।तथा पशुधन का गर्भ परीक्षण एवं बांझपन का उपचार किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में डॉ पीयूष दुबे सर्जन,एस.आर.साहू,डाॅ.जितेंद्र साहू ,डॉ. सतीश यादव ,डॉ. चंद्रशेखर निर्मलकर ,डॉ.जगन्नाथ यादव ,डॉ. अंजना साहू ,कुंती कश्यप, डिकेश्वरी ध्रुव, शिव कुमार यादव ,हीरा सिंह ध्रुव, प्रीति ध्रुव सहायक रुप में उपस्थित रहे।इस शिविर के आयोजन के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी का ग्राम कृषक भाइयों एवं गौपालकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


