जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश

कोतवाली थाना में नारेबाजी प्रदर्शन कर अनर्गल टिप्पणी करने वाले 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग
धमतरी। शनिवार को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढि़या क्रांति सेना के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ महतारी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।पार्टी के निखिलेश देवान, अमित वर्मा, डोमेश्वर साहू ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पांच व्यक्तियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया।इससे समाज उद्धेलित है।तथा प्रभारी से मांग की है कि छत्तीसगढि़या समाज की भावनाओं को उद्धेलित करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल में डाले। ऐसा नहीं करने पर हमारा संगठन जमीनी स्तर पर छत्तीसगढ़ महतारी की गरिमा और सम्मान के लिए उग्र प्रदर्शन व धरना देने के लिए मजबूर होंगे, इसकी जवाबदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *