धान खरीदी को लेकर नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कलेक्टर ने कहा पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित खरीदी हमारी प्राथमिकता

धमतरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर लाईवलीहुड कॉलेज में जिले के 100 धान उपार्जन केन्द्रों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण कलेक्टर की अध्यक्षता में दिया गया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर, सहकारिता विभाग, मार्कफेड अधिकारी तथा सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।प्रशिक्षण में धान उपार्जन नीति 2025-26 की विस्तृत जानकारी बिंदुवार दी गई।विशेष रूप से इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की कार्यप्रणाली, गेट पास व्यवस्था, गणना योग्य स्टैकिंग, पर्याप्त मात्रा में त्रिपाल की उपलब्धता, टोकन ‘तुहर हाथ’ ऐप के माध्यम से निर्गत करने की प्रक्रिया एवं किसानों की सुविधा के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था पर चर्चा की गई।कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक शनिवार को नोडल अधिकारी अपने-अपने खरीदी केन्द्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, जिससे समस्याओं का तत्काल निराकरण हो सके।जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *