
जनप्रतिनिधियों से मिलकर क्षेत्र विकास पर की चर्चा
धमतरी। कलेक्टर श्री मिश्रा 3 नवम्बर को जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव बोरई पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर क्षेत्र के विकास के लिए रणनीति बनाई एवं समस्याओं पर चर्चा की। कलेक्टर ने क्षेत्र में विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बताया की क्षेत्र मैं सहकारी समिति और बैंक न होने के कारण कियोस्क के माध्यम से लेनदेन किया जाता है।
कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य अमला मुख्यालय में रहे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यवाही जाएगी।बोरई सिविल अस्पताल में एक ’’108’’ वाहन उपलब्ध करने की बात कही। जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत की समस्या बताने पर कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि जनवरी माह तक सब स्टेशन शुरू हो जाएगा, जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा।वहीं बोरई से सिहावा मार्ग की बीटी और पैच वर्क करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।छात्रावास की जानकारी लेते हुए सीएएफ के भवन को लेकर हॉस्टल और स्कूल संचालित करने कहा। आवास निर्माण हेतु ले जा रहे रेत वाहनों पर कार्यवाही नहीं करने के निर्देश दिए।


