
कलेक्टर ने किया मतदाताओं से फॉर्म भरने एवं बीएलओ का सहयोग करने की अपील
धमतरी। राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया 4 नवम्बर से प्रारंभ हो गई है।उद्देश्य हैं कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने अधिकार के प्रति सजग रहते हुए परिगणना फॉर्म भरें और संबंधित बीएलओ (BLO) को समय सीमा के भीतर जमा करें। निर्धारित अवधि में फॉर्म जमा न करने पर मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है, इसलिए सभी पात्र मतदाता समय पर प्रक्रिया पूर्ण करें।कलेक्टर ने कहा कि “मतदान हमारा अधिकार है। जागरूक मतदाता बनें, फॉर्म भरें और लोकतंत्र को मजबूत करें।और लोगों से अनुरोध किया कि वे स्वयं, अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस प्रक्रिया की जानकारी दें और आवश्यक दस्तावेज समय रहते तैयार रखें।सभी मतदाता दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, BLO द्वारा परिगणना फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे सही भरकर निर्धारित समय सीमा में जमा करना आवश्यक होगा। फॉर्म के साथ 11 में से किसी भी दो वैध दस्तावेजों की प्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी, जैसे – जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मूल निवास प्रमाण पत्र, 10वीं बोर्ड की अंक तालिका, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर अथवा भूमि आवंटन प्रमाण पत्र इत्यादि।मतदाता पंजीकरण तीन श्रेणियों में किया गया है।


