पुलिस अधीक्षक ने दिलहरण सिंह ठाकुर को दी ससम्मान विदाई

सउनि. दिलहरण सिंह ठाकुर ने 42 वर्ष 3 माह 11 दिन की निष्ठापूर्ण सेवा के पश्चात किया सेवानिवृत्ति ग्रहण

धमतरी। सेवानिवृत्ति अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया।पुलिस अधीक्षक परिहार ने पुलिस परिवार के वरिष्ठ सदस्य सहायक उप निरीक्षक दिलहरण सिंह ठाकुर को शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ सेवा काल की सराहना करते हुए कहा किठाकुर ने अपने 42 वर्षों के सेवाकाल में विभाग की गरिमा और अनुशासन को सर्वोपरि रखा है।उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया है।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए हमेशा विभाग की प्रतिष्ठा को बढ़ाया।मैं इनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।सहकर्मियों ने दिलहरण सिंह ठाकुर के सरल, सौम्य और सहयोगी व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि सदैव सभी के प्रति आदर और सहयोग का भाव रखा।सभी ने उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, सुखमयपारिवारिक जीवन और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।तथा सेवानिवृत्ति उपरांत शासकीय वाहन से उनके निवास स्थान तक ससम्मान विदा किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *