धमतरी। राज्य शासन द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “ठाकुर प्यारेलाल सिंह सहकारिता पुरस्कार” प्रदान किया जाता है।इसके अंतर्गत पंजीयन क्रमांक 944 ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित, डोमा का चयन सहकारिता क्षेत्र में राज्य शासन के सर्वोच्च सम्मान “ठाकुर प्यारेलाल पुरस्कार” के लिए किया गया है।समिति के कार्यक्षेत्र में कुल 6 ग्राम शामिल हैं, जिनके 2306 कृषक सदस्य हैं।समिति की लाभार्जन क्षमता अत्यंत उत्कृष्ट रही है और यह अपने सदस्यों को प्रतिवर्ष नियमित रूप से लाभांश का भुगतान करती है।लगातार पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन के कारण समिति डोमा ने जिले की अन्य समितियों में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है, जिसके परिणामस्वरूप सहकारिता क्षेत्र के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।


