जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

शासन की योजनाओं और जिले की विकास गतिविधियों के छायाचित्र कर रहे लोगों को आकर्षित

धमतरी। राज्योत्सव समारोह पर जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जिला प्रशासन की विकास गतिविधियों पर आधारित आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में “विष्णु की कर्मठता विकास की धुरी,मोदी की गारंटी हुई पूरी”,“सक्षम नेतृत्व से विकास के स्वर्णिम युग की ओर छत्तीसगढ़”, “सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण,नई है छत्तीसगढ़ का गौरव”, “प्रधानमंत्री आवास योजना”,“महतारी वंदन”, “उच्च शिक्षा की राह हुई आसान”,“छत्तीसगढ़ को प्राप्त पुरस्कार”,“छत्तीसगढ़ बन रहा औद्योगिक हब” सहित अनेक विषयों पर प्रदर्शित किया गया है।साथ ही स्टॉल में आगंतुकों को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित “खुशियों का आशियाना” तथा “मासिक जनमन पत्रिका” का नि:शुल्क वितरण भी किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *