
वनांचल क्षेत्र में युवाओं को नशामुक्ति,साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा की दी गई जानकारी
धमतरी। एसडीओपी कुरुद रागिनी मिश्रा ने वनांचल क्षेत्र के ग्राम बिरझुली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशा मुक्ति, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा हाल ही में लागू हुए नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी तथा युवाओं से बातचीत करते हुए कहा कि “युवावर्ग समाज की रीढ़ है, इसलिए नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही महिला उत्पीड़न, पीछा करना,साइबर बुलिंग,और बाल संरक्षण कानूनों की भी जानकारी दी।इस अवसर पर युवाओं से “नशामुक्त समाज सुरक्षित समाज” का संकल्प भी दिलवाया गया।


