मामूली विवाद में एक युवक ने की दूसरे युवक की हत्या

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्ता

धमतरी। घटना की सूचना खिलेंद्रकांत लहरे,छिपली निवासी,द्वारा थाना नगरी में दी गई,कि ग्राम छिपली में सुयश उर्फ सन्नी,उम्र 33 वर्ष,की हत्या,आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष निवासी छिपली, द्वारा शराब के नशे में मामूली अश्लील गाली-गलौज की बात पर गुस्से में आकर धारदार कटर से मृतक के सीने एवं गले में वार कर दिया। यह घटना शहीद चौक दादू अंडा ठेला के पास हुई। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, किंतु उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ कर धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *