
एकता और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश
धमतरी। राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर नगर में “एकता दौड़” का आयोजन घड़ी चौक से हुआ और रत्ना बांधा चौक, मठ मंदिर मार्ग से होती हुई पुनः घड़ी चौक मे संपन्न हुई।मार्ग में देशभक्ति के नारों और “सरदार पटेल अमर रहें” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, खेल संघों और सामाजिक संगठनों ने भी दौड़ में भागीदारी की।समापन अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू एवं छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नेहरू निषाद अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। और दोनों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दौड़ केवल एक खेल नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक है।पटेल ने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, उसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए आज युवा पीढ़ी को जागरूक और संगठित होना चाहिए।सभा में रंजना साहू ने पटेल के जीवन और उनके अद्वितीय योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।नेहरू निषाद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के इस महान उपलब्धि के कारण उन्हें “भारत के लौहपुरुष” कहा जाता है। आज का भारत, जिसकी एकता और अखंडता हम गर्व का अनुभव करते हैं, वह सरदार पटेल की दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रनिष्ठा का परिणाम है।गुजरात के नर्मदा तट पर निर्मित “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” भी इसी प्रेरणा का प्रतीक है, जो विश्व की सबसे ऊंची और देशवासियों के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।


