
प्रशासन पर लगाया छत्तीसगढ़ महतारी की अनदेखी का आरोप
धमतरी। युवा कांग्रेस ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा हैं।और यह कलेक्टर कार्यालय में स्थापित प्रतिमा पर दोहपर तक माल्यार्पण नही हुआ हैं।यह लोगो के भावनाओं के साथ खिलवाड़ हैं।लाखो खर्च करके राज्योत्सव मनाया जा रहा हैं पर प्रशासन की लापरवाही देखिए जिला मुख्यालय में लगे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी नही किया गया था। जो निंदनीय हैं जिसका युवा कांग्रेस विरोध करता हैं।जिला महासचिव गीतराम सिन्हा व युवा साथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में हितेश गंगवीर,देवेन्द्र,अविनाश मरोठे,सूरज पासवान तोगु गुरूपंच व युवा साथी शामिल थे।


