निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु प्रशिक्षण जारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों, एआरओ व ईआरओ की वर्चुअल बैठकर लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

धमतरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, एआरओ एवं ईआरओ की वर्चुअल बैठक लेकर पुनरीक्षण अभियान के संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए।कहा कि निर्वाचक नामावलियों की शुद्धता, समावेशिता एवं पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मूल आत्मा है।अतः प्रत्येक स्तर पर सावधानीपूर्वक कार्य किया जाए ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम  सूची में सम्मिलित हो और अपात्र स्वतः विलोपित किए जा सकें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  उप जिला निर्वाचन अधिकारी,सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण में बताया गया कि गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य हेतु आयोग द्वारा विस्तृत समय-सीमा निर्धारित की गई है।बैठक के उपरांत कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में प्राप्त दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा जिला स्तर पर गठित निगरानी समितियाँ प्रत्येक चरण की प्रगति की नियमित समीक्षा करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *