अवैध पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग का पर्दाफाश

पान मसाला मैनुफैक्चरिंग मशीन, कच्चा माल एवं मोबाइल सहित 13.41 लाख रूपये का सामान जप्त।

धमतरी। थाना प्रभारी रूद्री द्वारा “अवैध पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग” फैक्ट्री  ग्राम शकरवारा थाना रूद्री स्थित आरोपी प्रहलाद उर्फ पहलू मूलवानी,उम्र 49 वर्ष, निवासी सिहावा चौक के गोदाम मकान में कार्यवाही कि गई।तलाशी दौरान आरोपी द्वारा अवैध रूप से “आशिकी” नामक पान मसाला का निर्माण एवं भंडारण किया जाना पाया गया। बिना अनुमति पान मशाला मैन्युफैक्चरिंग कर मानव स्वास्थ्य को हानि पहुँचाने वाले पदार्थों का अवैध भंडारण करने पर  धारा 318 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *