

धमतरी। मुख्यमंत्री आगामी 23 सितम्बर को मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में विभिन्न विकास कार्यो के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर कुरूद विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल राशि: ₹245 करोड़ रुपये के 77 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात जनता को देंगे।
कुरूद विधानसभा के विधायक अजय चंद्राकर ने ग्राम भेंडरी और करेलीबड़ी में चल रही तैयारियों का जायजा लिया ।कलेक्टर ने तैयारियों की जानकारी दी।यह प्रवास जिले के लिए महत्वपूर्ण हैं।
कलेक्टर ने बताया कि सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी तथा एसडीएम नभ कुमार कोशले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया।विधायक हेलीपैड निर्माण, मंच और पंडाल सज्जा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सुरक्षा प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग मंच बने और बारिश की संभावना को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा ।


