अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही

7 ट्रक्टर-वाहनों कि जप्ती की गई

धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व,तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध खरेंगा, अछोटा एवं कोलियारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बिना पिट पास के अवैध रेत परिवहन करते पाए गए 7 ट्रैक्टर-वाहनों को जप्त किया गया है।जप्त वाहनों को कंपोजिट बिल्डिंग परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त कार्यवाही खान और खनिज अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत की गई है।टीम द्वारा समय-समय पर शिकायती क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण तथा खनिज राजस्व की हानि को रोकना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *