वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन

धमतरी। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा शंकरदाह ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन कर संबंन्धित खातों की पुनः केवाईसी की गई।भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर के महाप्रबंधक पाराशर ने प्रगति की समीक्षा की।तथा स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से चर्चा की।केवाईसी विवरण के पुनः सत्यापन के महत्व पर जोर देते हुए, क्षेत्रीय निदेशक ने प्रतिभागियों को ऐसे खातों के री-केवाईसी को पूरा करने हेतु शिविर का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि निर्बाध रूप से विभिन्न बैंकिंग सेवाएं मिलती रहें।प्रतिभागियों को Re-KYC के महत्व के बारे में बताया।लोगों को भारतीय रिज़र्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना 2021 और दावा न की  जमा राशियों के बारे में जानकारी दी।शिविर में कंडेल ग्राम पंचायत और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने भाग लिया।जनता द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान किया गया। शिविर के दौरान भारतीय स्टेट बैंक, छ.ग.रा. ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधकगण तथा उनके बैंक मित्र उपस्थित थे। पुनः केवाईसी प्रक्रिया में सहायता प्रदान की।इस शिविर में 221 खातों की पुनः केवाईसी की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *