

सभी व्यवस्थाएँ समय-सीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
धमतरी। मुख्यमंत्री के आगामी 23 सितंबर को मगरलोड के करेली बड़ी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली।कार्यक्रम की समुचित तैयारियों की विभागवार समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी तथा एसडीएम नभ कुमार कोशले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया।कहा कि कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने हेतु सभी विभाग गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें।बैठक में कलेक्टर ने हेलीपैड निर्माण, मंच एवं पंडाल सज्जा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सुरक्षा प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े सभी बिंदुओं पर अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग मंच बनाने और बारिश की संभावना को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था करने निर्देश दिए।


