बागवानी बोर्ड का एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

धमतरी। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शासकीय उद्यान रोपणी भाठागांव में किया गया।
किसानों को पॉलीहाऊस, नेटहाऊस एवं उन्नत तकनीक से फूलों और सब्जियों की खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड रायपुर की उप-संचालक गरापति ने कहा कि किसानों को 40 से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।कृषक परियोजना पर अधिकतम एक करोड़ रुपये तक की सहायता उपलब्ध है,पॉलीहाऊस में गुलाब, आर्किड, जरबेरा, शिमला मिर्च जैसी फसलों की खेती लाभकारी सिद्ध हो सकती है।कार्यशाला में जिला प्रबंधक ने किसानों को बैंक लोन एवं अनुदान की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान कृषक श्रीकांत की समस्या का तत्काल समाधान भी किया गया।

कार्यशाला में पॉलीहाऊस हेतु विरेन्द्र साहू,कैलाश शुक्ला,एवं शंकर लाल साहू,के प्रकरण तैयार किए गए।कार्यक्रम में पूजा कश्यप,उपसंचालक उद्यान धमतरी, मोनेश साहू (उपसंचालक कृषि धमतरी),गरापति (उपसंचालक, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड रायपुर),इन्द्रकुमार टीलवानी (जिला प्रबंधक धमतरी),सिध्देश यश (वरिष्ठ बागवानी अधिकारी रायपुर),फत्तेलाल पटे,गोपाल साय (उद्यान अधीक्षक भाठागांव) सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *