

वृद्धजन उत्साहपूर्वक मटका फोड़,नीबू,कुर्सी दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं में हुए शामिल
धमतरी। जलाराम वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वृद्धजन मटका फोड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ और नींबू दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं में शामिल हुए।खेलों से न केवल मनोरंजन हुआ बल्कि वृद्धजनों में उत्साह और आपसी सहभागिता भी देखने को मिली।
कलेक्टर ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं।इस प्रकार की गतिविधियाँ मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय बनाए रखती हैं।उप संचालक ने कहा कि समाज कल्याण विभाग आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे उन्हें सम्मान, प्रोत्साहन और आनंद का अनुभव हो सके।


