21 सितम्बर को गांधी चौक से होगी मैराथन की शुरुआत

विजेताओं को दिए जाएंगे नगद पुरस्कार

धमतरी।समाज कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति का संदेश और लोगों को जागरूक करने के लिए नमो मैराथन आयोजन किया गया है।यह मैराथन 21 सितम्बर को प्रातः 7 बजे गांधी चौक से प्रारंभ होगी और घड़ी चौक पर समाप्त होगी।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त तथा युवाओं को जागरूक कर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है। नशा समाज एवं परिवार के लिए अभिशाप है, जिसे दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु मैराथन का आयोजन किया गया हैं।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी रखे गए हैं।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3,000 रुपए, द्वितीय को 2,000 रुपए तथा तृतीय को 1,000 रुपए नगद राशि प्रदान किया जाएगा।उप संचालक ने युवाओं और छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में भाग लेकर न केवल प्रतियोगिता को सफल बनाएं बल्कि नशा मुक्ति के संकल्प को भी साकार करें।मैराथन के माध्यम से जिले में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *