
रायपुर। पर्यावरण मंडल द्वारा जलवायु परिवर्तन कारण और समाधान, वेस्ट का पुनः उपयोग थीम पर envirothn (मॉडल) और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता स्कूल और कॉलेज में आयोजित किया गया।जिसमें 1000 से ज्यादा एंर्टी हुई।प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल कोलर अभनपुर की व्याख्याता डॉ माधुरी बोरेकर के मार्गदर्शन में छात्र ओमकार ,जितेंद्र और देवराज ने प्लाटिक वेस्ट से सड़क, ईट तथा निकलने धुँए से कार्बन इंक और प्रिंट निर्माण का मॉडल प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मुख्यातिथि पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी, पर्यावरण संरक्षण मंडल के सचिव राजू अगसिमनि तथा पर्यावरण मंत्री के हाथों से छात्रों को तृतीय पुरस्कार एवं 7500/-राशि प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ़ ने इस उपलब्धि पर बच्चों एवं शिक्षिका को बधाई दिया।


