छात्राओं को बांटी निशुल्क साइकिल

धमतरी। नगरी ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल करैहा में छात्राओं को मुख्य अतिथि सरपंच राधेश्याम नेताम ने साइकिल वितरण किया।तथा कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होगी,जब विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति गंभीर हो।शिक्षक,पालक प्रेरित कर विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बना सकते हैं।‌शिक्षकों और पालकों से कहा बच्चों की पढ़ाई में नियमित सहयोग करें।अध्यक्षता प्राचार्य अर्चना साहू ने किया। विशिष्ट अतिथियों उपसरपंच सखा राम साहू, हरख मंडावी,व्याख्याता प्रीतम मंडावी, कविता,शारदा, अभिमन्यु,ललित  वार्ड पंच तोरण मंडावी, गोकुल राम, सहदेव साहू,संतोषी सलाम, पुर्णिमा नेताम उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *