शिक्षाकर्मी भर्ती फर्जीवाड़ा का खुलासा, तीन गिरफ्तार

धमतरी। वर्ष 2007 में हुए शिक्षाकर्मी वर्ग-तीन भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में 16 साल बाद मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।ग्राम चंदना निवासी शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार साहू की रिपोर्ट पर यह मामला दर्ज हुआ था।पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती कराने वाले तीन आरोपितों ईशु कुमार निवासी कमरौद, सिताराम निवासी मेघा और तत्कालीन जनपद उपाध्यक्ष कोमल सिंह यदु निवासी मोहंदी  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक भर्ती घोटाले में कुल 105 आरोपित बनाए गए थे। इनमें से अब तक 17 की मौत हो चुकी है। पूर्व में तत्कालीन सीईओ कमलाकांत तिवारी की गिरफ्तारी हो चुकी है,कई ने अग्रिम जमानत ले ली है।40 से अधिक फर्जी अब भी नौकरी पर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *