अंगीकार का किया शुभारंभ

आवासीय दस्तावेज वितरित, स्वच्छता शपथ और स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

धमतरी। “अंगीकार 2025”का शुभारंभ नगर पालिक निगम के महापौर रामू रोहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयुक्त, सभापति, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।भवन अनुज्ञा पत्र और भवन पूर्णता प्रमाण पत्र का वितरण किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को संबंधी दस्तावेज सौंपे गए।सूर्य घर योजना का लाभ भी प्रदान किया गया, जिससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में शहर को नई पहल मिली।मोदी का जन्म दिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जनसमूह ने दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत सभी नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। महापौर ने स्वयं शपथ दिलाते हुए कहा कि “स्वच्छ धमतरी ही स्वस्थ धमतरी का आधार है।निगम की स्वच्छता दीदीयों का विशेष सम्मान किया गया। महापौर ने उनके योगदान को अमूल्य बताते हुए कहा कि “स्वच्छता दीदियों के अथक परिश्रम और समर्पण ने ही धमतरी को लगातार स्वच्छ नगर के रूप में पहचान दिलाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *