

धमतरी। आमापारा सिनधी धर्मशाला मे 16 से 20 तारीख तक होगा ट्रेनिंग,उद्घाटन संतो के द्वारा एवं पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष के कर कमल के द्वारा हुआ। इस अवसर पर सभी संतो ने नारायण भाई अमर भाई,महेश जिज्ञासी ,लोकेश,मनीष,हितेश साहब सिंध गरबा नाइट को आशीर्वाद दिया।यह गरबा लगभग 12 सालों से अपने समाज के प्रति समर्पित और महिलाओं व बच्चियों को लेकर यह गरबा माता की भक्ति में डूबा रहता है और समाज में एकता का प्रतीक दिखता है।अध्यक्ष चंदू जसवानी ने कहा की हमारे समाज की महिलाओं में बहुत काबिलियत और बहुत हुनर है ,हम चाहते कि हमारे समाज की महिला समाज में ही भक्ति करें और समाज में ही गरबा करें इसलिए मैं पूरा सहयोग सिध गरबा नाइट को दे रहा हूं।
सिंध गरबा नाइट सिंधी समाज के लिए अच्छा आयोजन करते हैं।जिनका संरक्षण पूज्य सिंधी पंचायत रहती है। सभी महिलाएं शालीनता से कपड़ा पहनती है और बेहतरीन तरह के से गरबा करती है। मैं महिलाओं को धन्यवाद देता हूं,कि वह एकता का प्रतीक दिखती है और कम से कम अपने लिए समय निकलती है और यहां पर बच्चियों और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान मिलता है। महिलाएं जागरूक हो चुकी है और हमारे समाज की महिलाओं में बच्चों में जब समाज में खेलती है तो समाज का गौरव बढ़ता हैं।यहां महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है और अपने तरीके से माता की भक्ति में डूब जाती है और समाज में अपना योगदान देती है। माताएं अपने आप को यहां सुरक्षित समझे और सम्मान के साथ गरबा करें और सम्मान के साथ अपने घर वापस जाएं।भव्य आयोजन करने के लिए सिंध शक्ति महिला संगठन लगभग दो महीने से मेहनतकरती है और इसे सफल बनाती है ।


