“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का आगाज

सांसद ने कहा-स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव

धमतरी। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने जिला अस्पताल परिसर में आयोजित हेल्थ कैंप एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा, पिछड़ा वर्ग आयोग नेहरू निषाद, पूर्व विधायक रंजना साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सांसद ने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है।उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सकारात्मक बदलाव लाना है। एनीमिया नियंत्रण, क्षयरोग उन्मूलन, रक्तदान, टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता को जन-जन तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किए जा रहे हैं। आज  महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभा रहीं हैं।युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया है। वहीं लोकल फॉर वोकल के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाने का काम किया है।

चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाला यह अभियान सेवा और जनजागरण का प्रतीक है। सांसद ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी।यहां प्रतिदिन 600 से 700 मरीजों की ओपीडी जांच, रक्त परीक्षण, एक्स-रे, विशेषज्ञ परामर्श और छोटी शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएं नियमित रूप से की जा रही हैं।पूर्व विधायक ने कहा यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए महत्त्वपूर्ण कदम है।कलेक्टर ने कहा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। जिला अस्पताल में शीघ्र ही ट्रॉमा सेंटर एवं मातृ-शिशु अस्पताल की सुविधा प्रारंभ होगी। वनांचल क्षेत्रों में एम्बुलेंस सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रयासरत हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *