
धमतरी। हिन्दू जागरण मंच के निर्देशन में पुलिस विभाग से नवरात्रि में गरबा महोत्सव की आयोजन समिति के साथ बैठक की। विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, प्रमुख रूप से समिति के सदस्यों को कहा गया कि नवरात्रि पर्व आस्था और श्रद्धा का केंद्र है तो गरबा महोत्सव में किसी भी तरह से पाश्चात्य गानों का उपयोग न करें, पारंपरिक परिधान जो माता की भक्ति का परिचयक हो वैसे ही वस्त्रों का उपयोग करें।समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे माताओं और बहनों को समय पर घर सुरक्षित पहुंचने में कोई परेशानी न हो। पुलिस प्रशासन बहुत ही सक्रियता से गरबा पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था देगी और पेट्रोलिंग टीम भी लगातार सभी गरबा पंडालों के आसपास शाम से रात्रि 1 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था बनाएगी। कोई भी अपराधिक या असामाजिक या अराजक तत्त्व यदि दिखाई पड़ता है तो समय पूर्व ही सूचना करने पर उठा लिया जाएगा और किसी भी प्रकार का नशा करने वालों पर भी कार्यवाही करेगी। पुलिस ने सभी आयोजन समिति के सदस्यों को अग्रिम शुभकामनाएं दी और अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा गया। बैठक में वेदप्रकाश साहू, चिराग साहू, हिमांशु साहू ढोल बजे, रास गरबा और विविध पंडालों के सदस्य उपस्थित थे। हिन्दू जागरण मंच से प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह,सह संयोजक ढाकेश्वर एवं चित्रेश साहू एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।


