
नगर निगम सभापति नरेंद्र रोहरा एवं विजय मोटवानी द्वारा अर्जुनी गौठान में हुए सेवा कार्य
धमतरी। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी संस्थाएं सभी अपने अपने स्तर पर सेवा कार्य से जुड़ रहे हैं,सुबह से स्वच्छता अभियान एवं रक्तदान शिविर चल रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए भाजपाइयों ने अर्जुनी गौठान में गौ माता की सेवा का अनोखा कार्यक्रम रखा गया,नगर निगम सभापति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू जिलाअध्यक्ष प्रकाश बेस भी शामिल हुए।रंजना साहू, प्रकाश बैस ने कहा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गौ सेवा जैसे परमार्थ कार्य से जुड़ना सौभाग्य की बात है,हर मनुष्य की तीन मां होती है। तीनों माता मिलकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जननी की सेवा जैसा पुण्य कार्य हमारे जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। सभापति नरेंद्र रोहरा ने कहा गाय विश्व माता है और गौ सेवा परम धर्म है।परमार्थ का कार्य करके आत्मिक संतुष्टि की प्राप्ति हो रही है।हम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना करते हैं और प्रार्थना करते हैं की वे गौ माता के आशीर्वाद से राष्ट्र सेवा में निरंतर लगे रहें।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू,महेंद्र पंडित,जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा,विजय साहू, विनय जैन, पवन,सोनकर ,पार्षदगण हेमंत बंजारे,कोमल सार्वा,ईश्वर विनोद पांडे, शुभम महामंत्री,सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


