स्कूलों में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

छात्रों को दिए सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति के संदेश

धमतरी। पुलिस यातायात द्वारा विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और नशा मुक्ति विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में शासकीय शोभाराम हाई स्कूल, धमतरी में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं छात्र-छात्राओं को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई

(1) सड़क सुरक्षा नियमों का महत्व

● हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की अनिवार्यता
● गलत दिशा में वाहन न चलाना
● ओवर स्पीडिंग से बचाव
● स्कूल जाते समय सतर्कता रखना

◆ (2). नशा मुक्ति जागरूकता ● नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश
● युवाओं में फैल रहे नशे के खतरों को लेकर सावधानी
● “नशा नहीं, शिक्षा हां” का संकल्प,स्कूल के प्राचार्य, यातायात प्रभारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सवाल-जवाब कर जानकारी प्राप्त की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *