
ग्रामीणों को सशक्त कर नशा व साइबर अपराध के विरुद्ध किया गया जागरूक
धमतरी। थाना प्रभारी भखारा द्वारा ग्राम पुरैना (कुम्हारी), भखारा में नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर,दूर रहने हेतु प्रेरित करना था।महिला कमांडो दल का गठन किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं को शामिल कर गांव की सुरक्षा व नशा विरोधी गतिविधियों में भागीदारी हेतु सशक्त किया गया। एसडीओपी ने कमांडो को कार्य हेतु प्रोत्साहित किया एवं ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे नशे के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े हों और अपने गांव को नशा मुक्त बनाएं।कार्यक्रम में सायबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर भी ग्रामीणों को सजग किया तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।


