कबड्डी खिलाड़ियों का संगम

धमतरी। जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय में शहीद निर्मल कुमार नेताम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली (नगरी) में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में मगरलोड, नगरी, धमतरी एवं कुरुद विकासखंडों के लगभग 250 प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने भाग लिया। उद्घाटन अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष नकुल राम वट्टी,प्राचार्य ललित कुमार सोम,वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र नेताम,धमतरी ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी  ममता ठाकुर,नगरी के खेमराज साहू, मगरलोड के बेदराम साहू, कुरुद दल प्रबंधक चोवालाल साहू उपस्थित थे।खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दीं।विभिन्न आयु वर्गों की चयन प्रतियोगिता मैचों का आयोजन किया गया।चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, रणनीति एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन कर धमतरी जिले की बालक एवं बालिका टीम का चयन किया गया। चयनित टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।चयनित बालक टीम कसडोल, बलौदाबाजार में जिले का परचम लहराएगी। चयनित खिलाड़ियों को प्राचार्य एवं अतिथियों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *