सांसद खेल महोत्सव का पंजीयन 20 सितम्बर तक

धमतरी। युवा को प्रोत्साहित एवं फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने हेतु सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं संकुल स्तर से लेकर लोकसभा स्तर तक होंगी।बिना पंजीयन खिलाड़ी शामिल नहीं हो सकेंगे। पंजीयन हेतु लिंक है https://sansadkhelmahotsav.in/।महासमुंद क्षेत्र में प्रतियोगिता 21 सितम्बर से 17 नवम्बर तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 21 सितम्बर से 24 दिसम्बर तक आयोजित की जाएगी। इसमें गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी व ऊंची कूद, बैडमिंटन, दौड़, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेल शामिल रहेंगे।14 से 24 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं तथा महिला-पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। कांकेर क्षेत्र में 18 से 40 वर्ष तक से अधिक आयु वर्ग भी शामिल किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *