जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत

85 हजार से अधिक प्रकरणों का किया गया निराकरण
कांकेर।तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। अदालत में त्वरित, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी सहमति से कुल 85 हजार 988 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिले में 9 खंडपीठ गठित किए गए, कांकेर में गठित खंडपीठों की अध्यक्षता खंडपीठ क्र. 1 में आनंद कुमार ध्रुव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खंडपीठ क्र. 2 रमाशंकर प्रसाद, कुटुंब न्यायाधीश क्र. 3 में भास्कर मिश्र,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, क्र. 4 अम्बा शाह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, क्र. 5 में सुनीति नेताम, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी, इसी प्रकार भानुप्रतापपुर में खंडपीठ क्र. 1 में दीपक के. गुप्ता, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, खंडपीठ क्र. 2 राम यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन। पखांजूर में खंडपीठ क्र. 1 में विजय मिंज, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश,खंडपीठ क्र. 2 ध्रुवराज ग्वाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी शामिल थे। राजस्व न्यायालय में एक खंडपीठ गठित किया गया,न्यायपालिका ने आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की यह पहल सराहनीय रही।निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी आयोजित किया गया, बुजुर्गों और दूरदराज से आए लोगों के लिए लाभकारी रही, जिससे  स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *