
ग्राम गाड़ाडीह, विकास खंड कुरुद में केंद्रीय नाशीजीव प्रबंधन संस्थान रायपुर एवं कृषि विभाग धमतरी की संयुक्त भागीदारी ने खरीफ फसलों में रासायनिक कीटनाशको के अत्यधिक उपयोग पर गंभीर चिंता व्यक्त किया। साथ ही इसके उपयोग के जगह पर इंटेग्रेटेट पेस्ट मैनेजमेंट से फसलों की सुरक्षा पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक रमन लाल साहू के धान की फसल में तनाछेदक, पत्ता मोड़क के बायोलॉजिकल कंट्रोल के लिए रेडूविड बग को खेत मे छोड़ा गया।इस प्रशिक्षण में कृषक, कृषि ओषधि विक्रेता, किसान संगवारी, महिला कृषक, एवम कृषक उत्पादन संगठन के प्रतिनिधि के साथ कृषि एवं उद्यानिकी विभाग उपस्थित रहे।


