

धमतरी। एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर और कृषि विभाग जिला धमतरी के सयुक्त तत्त्वधान में दो दिवसीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत गाड़ाडीह गांव, ब्लाक कुरूद,में आयोजित किया गया।इसमें 60 प्रतिभागियों ने भाग लीया जो मुख्यत: प्रगतिशील किसान, किसान उत्पादक संगठन एवं किसान मित्र, पेस्टीसाइड डीलर, महिला किसान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मौजूद थे।कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यालय प्रमुख नीरज कुमार सिंह, उप निदेशक,उप परीयोजना संचालक कृषि, सी. आर. साहू वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कुरूद एवं रीता सिंगारे,द्वारा किया गया।डॉ रीता ने प्रशिक्षणार्थी को आईपीएम तकनीकों से अवगत कराया और संबंधित पद्धति को अपनाने के बारे में चर्चा की तथा एन.पी.एस.एस. एप को मोबाइल में डाउनलोड कराया एंव विशेषताओ के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया।उप-निदेशक ने धान में लगाने वाले कीट और रोगों के लक्षण एवं उपाय के विस्तृत जानकारी प्रदान करी।किसानों को बीजोपचार का महत्व और विभिन्न प्रकार के रोग और प्रबंधन के बारे में बताया।वैज्ञानिक सहायक ने कीटनाशकों का सुरक्षित और उचित उपयोग के बारे मे और विभिन्न प्रकार के प्रपंच जैसे की पीले एवं नीले चिपचिपा प्रपंच, प्रकाश प्रपंच फ्रूट फ्लाई प्रपंच आदि के बारे में चर्चा किया गया।किसानो को जैव नियंत्रण कारको का ट्राईकोडर्मा एसपीपी और मेटारिजियम एसपीपी का भी वितरण किया गया।


